स्कूटी रपटने से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बीडीसी मेंबर के पति की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति पंचायत चुनाव में सहयोग करने पर लोगों का आभार व्यक्त कर रहे थे इसी बीच वह सब्जी लेने के लिए स्कूटी द्वारा बाजार को जा रहे थे की की हृदय विदारक वारदात हो गई। यहां गौलापार के दौलतपुर निवासी 57 वर्षीय दीवान सिंह की पत्नी गंगा बिष्ट हाल में हुए पंचायत चुनाव में बड़े अंतर से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीती थी। 14 अगस्त को ज्येष्ठ और कनिष्ठ उपप्रमुख को लेकर मतदान होने के कारण गंगा मतदान के लिए ब्लाक पहुंची थीं। दूसरी तरफ पति दीवान सिंह चुनाव में दिए सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त कर रहे थे। भतीजे और भाजयुमो नेता बालम बिष्ट के अनुसार लोगों से मिलने के बाद चाचा दीवान ई-स्कूटी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। इस बीच किसी बच्चे को बचाने के चक्कर में स्कूटी रपटते ही चाचा सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद गंभीर हालत में दीवान सिंह को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS