हल्द्वानी। हादसे में बैंक मैनेजर और सहायक का निधन हल्द्वानी यूजीबी ने श्रद्धांजलि दी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। बीते कुछ दिनों पहले उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की डीडीहाट शाखा के प्रबंधक रविकांत मेहता और कार्यालय सहायक त्रिवेणी माधव का वाहन दुर्घटना में निधन हो गया था दोनों कर्मचारियों को हल्द्वानी के कर्मचारियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।

Ad
Ad

बताया जा रहा है की दोनों ही कर्मचारी समय से शाखा को खोलने के लिए जल्दबाजी में हादसे का शिकार हुए।वह दोनों कर्मचारी बैंक द्वारा एसबीआई लाइफ के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे।

समय से शाखा पहुंचने की चिंता में दोनों कर्मचारी हादसे का शिकार हुए।दोनों कर्मचारियों के इस असामयिक निधन पर बैंक के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय तथा विभिन्न शाखाओं के 70 से अधिक कर्मचारी शामिल रहे। दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक व्यक्त करने के लिए कैंडल जलाकर मौन रखा गया ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस भीषण दुख को सहने की शक्ति दे तथा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।शोक सभा में यूजीबी कर्मचारी संघ के महासचिव रोहित कुमार झा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।