कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम पर बवाल, नाम हटवाने पहुंचे थे बजरंग दल कार्यकर्ता, हो गई पिटाई,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

 

baba name

कोटद्वार में एक कपड़े की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtube.com/shorts/3jsu4xckpqQ?si=SrSvS6BRVF4yMjAQ

ये है मामला

पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। इसी आपत्ति को लेकर जब कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे तो आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

कोटद्वार में बाबा नाम पर बवाल

मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित दुकान पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि इससे पहले भी उन्होंने दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताई थी, जिस पर दुकानदार की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि दुकान शिफ्ट होने के बाद नाम बदल दिया जाएगा। लेकिन दुकान शिफ्ट होने के बावजूद नाम नहीं बदला गया।

मोहम्मद दीपक ने की बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

वायरल वीडियो में कार्यकर्ता यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम केवल सिद्धबली बाबा से जुड़ा होना चाहिए। इसी दौरान वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचता है। उसका कहना है कि दुकान करीब 30 साल पुरानी है। आरोप है कि मोहम्मद दीपक नाम के व्यक्ति ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मामले की जांच जारी

मामले को लेकर कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS