रानीखेत एक्सप्रेस से आ रहे सेना के जवान का रुद्रपुर काठगोदाम के बीच बैग चोरी…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर काठगोदाम आ रहे सेना के एक जवान का बैग ट्रेन में रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के बाद रास्ते में चोरी हो गया। बैग में 5500 रुपया, मोबाइल, डेबिट कार्ड, कैंटीन कार्ड व आर्मी का आइकार्ड था। काठगोदाम जीआरपी थाने में डी गांव, साबरमती अहमदाबाद गुजरात निवासी जवान राहुल परेशभाई ने तहरीर देकर कहा कि 27 अक्टूबर को वह रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन रुद्रपुर में वह ट्रेन में वाशरूम के लिए गया। वाशरूम से आने के बाद वह सो गए। इसी दौरान उनका बैग चोरी कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष कमल कोरंगा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS