ऑटो ड्राइवर ने विदेशी सवारी संग की तगड़ी आशिकी! फ्रांस से भागकर आई और बस गई इंडिया, दिल छू लेगी Love Story,देखे video

ख़बर शेयर करें

ऑटो ड्राइवर ने विदेशी सवारी संग की तगड़ी आशिकी! फ्रांस से भागकर आई और बस गई इंडिया, दिल छू लेगी Love Story

Indian Auto Driver Love Story: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस कहानी के मुताबिक, फ्रांस से भारत घूमने आई एक लड़की सारा की जिंदगी उस दिन बदल गई, जब वह जयपुर में एक लोकल ऑटो ड्राइवर के ऑटो में बैठी. शुरुआत एक सामान्य सफर और हल्की बातचीत से हुई, लेकिन जल्द ही यह बातचीत दोस्ती में बदल गई. भाषा अलग थी, देश अलग था, लेकिन भावनाओं की भाषा दोनों समझते थे. यही सादगी और अपनापन इस कहानी को खास बनाता है, जहां न शोहरत है और न दिखावा, सिर्फ इंसानी जुड़ाव है.

video- https://youtube.com/shorts/i-WcZu9_gq4?si=wHQCEImqVk1bcn9I

जयपुर की सड़कों पर कैसे पनपा यह रिश्ता?

वायरल वीडियो में बताया गया है कि सारा करीब दो हफ्तों तक जयपुर में रही और इसी दौरान वही ऑटो ड्राइवर उसे शहर घुमाता रहा. रोज की मुलाकातों ने भरोसा बढ़ाया और बातचीत गहरी होती चली गई. धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रूप ले लिया. भारत से लौटने के बाद सारा और उस युवक के बीच दूरी आ गई, लेकिन घंटों की रोजाना बातचीत ने उनके रिश्ते को कमजोर नहीं होने दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों ने शादी का फैसला किया, लेकिन मुश्किलें यहीं से शुरू हुईं. सारा के परिवार ने युवक की पढ़ाई और पेशे को लेकर विरोध किया. वह दसवीं पास नहीं था और ऑटो चलाता था, जिसकी वजह से उसका फ्रांस वीजा कई बार रिजेक्ट हुआ. यह दौर उनके लिए सबसे कठिन साबित हुआ.

क्या समाज की सोच प्यार से बड़ी बाधा बन गई थी?

इस कहानी में समाज की वही पुरानी सोच सामने आती है, जहां प्यार से ज्यादा हैसियत और डिग्री को महत्व दिया जाता है. कई लोगों ने कहा कि यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा. कुछ ने भविष्य को लेकर सवाल उठाए. लेकिन इन सबके बीच दोनों ने धैर्य और विश्वास नहीं छोड़ा. यही वजह है कि यह कहानी सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि संघर्ष और हिम्मत की भी मिसाल बन गई.

आखिर प्यार कैसे फ्रांस तक पहुंचा?

कई कोशिशों के बाद युवक को फ्रांस जाने का मौका मिला और दोनों ने शादी कर ली. आज यह कपल दीवाली और क्रिसमस दोनों साथ मनाता है. वीडियो में लड़का लिखता है कि लोगों ने कहा था वह छोड़कर चली जाएगी, लेकिन 13 साल बाद भी वह साथ है. आज उनके दो बच्चे हैं और एक खुशहाल परिवार है. यह कहानी जयपुर की सड़कों से शुरू होकर फ्रांस तक पहुंची और साबित कर गई कि जब प्यार सच्चा हो, तो रास्ते खुद बन जाते हैं.