तमंचे के नोक पर टेंडर कैंसिल कराने की कोशिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से डर का माहौल लोगों के बीच बन रहा है और बदमाशों के मन में वर्दी का खौफ जरा भी दिखाई नहीं दे रहा है। कोई खुले में फायरिंग कर रहा है तो कोई अपना दम दिखाने के लिए और लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए जेब में तमंचा लेकर घूम रहा है। और तो और अधिकारियों पर तमंचा ताना जा रहा है। विकासनगर में जहां अधिशासी अभियंता पर एक व्यक्ति ने टेंडर कैंसिल कराने को लेकर तमंचा तान दिया जिससे मौके पर अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर PWD कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया और दफ्तर पर ताला लटका दिया। बता दें कि मामला विकासनगर का शुक्रवार शामका है, जहां एक व्यक्ति अधिशासी अभियंता से एक सड़क की निविदाएं निरस्त कराने को लेकर कार्यलय पहुंचा था जहां उसने जबरन अपनी बात मनवाने के लिये अधिशासी अभियंता डीपी सिंह पर तमंचा तान दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS

अन्य कर्मी उस युवक को पकड़ने आए और तब जाकर आरोपी ने तमंचा हटाया लेकिन वो डरा नहीं। इसके बाद आरोपित व्यक्ति वहाँ से तमंचा लहराते हुए चला गया।दरअसल आरोपित व्यक्ति अपने गाँव की सड़क के टेंडर से नाराज था और टेंडर को निरस्त कराना चाह रहा था जो संभव नहीं था जिस से नाराज होकर वह तमंचा लेकर pwd सहिया कार्यलय में आ धमका जहां आरोप है की उसने अधिकारी से अभद्रता कर देशी तमंचे के बल पर डराने धमकाने के कोशिश की। बाद में अधिशासी अभियंता ने राजस्व पुलिस सहिया को तहरीर सौंपते हुए पूरा घटनाक्रम बताया मामले में जाँच पड़ताल जारी है। वहीं मामले में pwd सहिया कर्मियों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया हुआ है।

ADVERTISEMENTS