स्कूल जाते समय छात्रा अपनाते नाले में वही परिजनों ने जान जोखिम में डालकर किया यह काम

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश परेशानी का सबब बनती जा रही है कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से बच्चों को स्कूल जाने आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा कई बार ऐसी घटनाएं घट जाती है भिलंगना ब्लाक के भाषण पट्टी में आज आज शनिवार की सुबह भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत कर्ण गांव के छातियारा तोक में एक 10 वीं की छात्रा उफनाते गदेरे में बह गई।

पास से गुजर रहे ग्रामीण भरत लाल की नजर जब छात्रा पर पड़ी तो वह भी छात्रा को बचाने के लिए दौड़ पड़े। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन भी मदद के लिए पहुंचे। उफनते हुए गदेरे से बच्ची को बाहर निकाला। छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेस्वर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।

15 वर्षीय काशिस पुत्री मनोज लाल सुबह तैयार होकर शहीद विनोदपाल सिंह इंटर कॉलेज कैपास स्कूल के लिए निकली और गांव के पास छुवानी तोक में उफनते हुए गदेरे को पार करते समय बह गई।
ग्राम प्रधान उदय सिंह नेगी ने बताया कि छातीयारा खवाड़ा मोटरमार्ग पर छुवानी नामे तोक में भारी बरसात की वजह से यह गदेरा प्रत्येक वर्ष उफान पर रहता है। और लोनिवि विभाग को कई बार पुलिया निर्माण को लेकर अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने अनसुना कर दिया। वहीं मनरेगा से उक्त जगह पर पुलिया निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया, लेकिन मानक के हिसाब से नहीं आने पर पुलिया स्वीकृत नहीं हो पाई।

जिला पंचायत सदस्य धनपाल सिंह नेगी ने कहा कि विभाग को जल्द उक्त जगह पर पुलिया निर्माण करवाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जगदीश सिंह खाती ने बताया कि उक्त जगह पर नाला निर्माण को लेकर स्टीटमेट बनाया गया है स्वीकृत मिलते ही जल्द कार्य शुरू कर दिया जा

ADVERTISEMENTS