एससीओ की बैठक में भारत के विदेश मंत्री ने उठाया आतंकवाद का मुद्दा,कही ये बात

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

गोवा के पणजी में शुक्रवार को विदेश मंत्रियों की एससीओ परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई विदेश मंत्री पहुंचे हैं। वहीं बैठक शुरू होने से पहले भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एससीओ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों का स्वागत किया। बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भी पहुंचे हैं। गोवा पहुंचने और बैठक में शामिल होने के लिए वे काफी उत्साहित नजर आए।

ADVERTISEMENTS

बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा
एससीओ परिषद की बैठक शूरू होने के बाद भारतीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने अपने संबोधन में आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होनें कहा कि आतंकवाद का कहर जारी है। हमारा ये मानना है कि किसी भी तरह से आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता और इसे रोका जाना चाहिए। इसमें सीमा पार से आतंकवाद और अन्य सभी तरह का आतंकवाद शामिल है। उन्होनें कहा कि एससीओ की बैठक का मूल उद्देश्य आतंकवाद से मुकाबला है।

ADVERTISEMENTS