ब्रेकिंग- बजट पेश होते ही 10,000 नेता कांग्रेस में शामिल, सियासी हलचल तेज

ख़बर शेयर करें


आगरा। जिले की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आगरा जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार के नेतृत्व में फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के कद्दावर व जनप्रिय किसान नेता, किसान सेना प्रमुख एवं राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश डागुर ने अपने करीब 10,000 जांबाज किसान सैनिकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के माननीय प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, AICC सेक्रेटरी तौकीर आलम एवं सांसद इमरान मसूद की गरिमामयी उपस्थिति में मुकेश डागुर ने कांग्रेस की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि किसानों, शिक्षकों और मजदूरों की आवाज को मजबूती देने में मुकेश डागुर और उनके समर्थक अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व ने उनके साथ आए हजारों किसानों का पार्टी परिवार में स्वागत किया।

मुकेश डागुर ने कहा कि किसानों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए उन्होंने कांग्रेस का साथ चुना है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है।

कार्यक्रम के दौरान “जब किसान जागता है, तो सिंहासन हिलता है” के नारों के बीच माहौल पूरी तरह राजनीतिक जोश से भर गया। इस बड़े घटनाक्रम से आगरा सहित पूरे ब्रज क्षेत्र की सियासत में नई हलचल मानी जा रही है।