क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गुस्से में आकर थाना प्रभारी पर ताना तमंचा, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आज के समय में हर एक व्यक्ति के पास पैसा होने की वजह से हर कोई भी सुरक्षा के लिए हथियार साथ रखता है बहुत कम ऐसा मामले आते हैं जिसमें लोग अपने घमंड के चलते अपनी जान मुसीबत में डाल लते हैं एक ऐसा ही मामला नानकमत्ता से सामने आ रहा है यहां पर एक क्षेत्र पंयात सदस्य ने गुस्से में आकर थाना प्रभारी पर ही तमंचा तान दिया जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और ये खबर चर्चाओं में। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा है जिसमे एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति के खिलाफ नानकमत्ता कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने नानकमत्ता निवासी शेरी को कोतवाली बुलाया था। इसी दौरान थाने में शिकायतकर्ता विकास सिंह भी मौजूद था। दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही थी,

ADVERTISEMENTS

तभी क्षेत्र पंचायत सदस्य जोगा सिंह गुस्से में गालियां देते हुए थाने के अंदर घुसा और अपने साथी शेरी को कोतवाली बुलाए जाने पर आग बबूला हो गया। क्षेत्र पंयात सदस्य जोगा सिंह ने सत्ता की हनक दिखाते हुए शेरी को थाने से ले जाने लगा। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तमंचा तान दिया।जोगा सिंह ने 315 बोर का तमंचा प्रभारी एसओ नवीन बुधनी पर तान दिया जिससे आस पास मौजूद सिपाहियों ने तत्काल उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक तंमचा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले पर प्रभारी एसओ नवीन बुधनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी ओर आर्म्स एक्ट की धाराओं 186/332/353/504/506 IPC व 7 CRLA Act व 25(1ख))(क) A Act के तहतमु कदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS