इस बैंक में 100 पदों के लिए मांगे गए आवेदन युवा कर सकते हैं जोर आजमाइश

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी /अल्मोड़ा एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

बैंक में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आ रहा है अल्मोड़ा अर्बन को कोआपरेटिव बैंक ने विभिन्न शहरों में स्थित इन की शाखाओं के लिए 100 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली है। इसके लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरटिव बैंक की वेबसाइट में जाकर सभी जानकारियां ली जा सकती हैं

अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक ने 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने बताया कि स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के दो, क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के आठ पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून और रुड़की केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS