धामी राज का एक और कड़ा निर्णय-यूकेएसएससी के ज़मानतयों खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी सरकार#ukssscpaperleak

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

धामी सरकार ने एक बड़ा कड़ा कदम उठाते हुए यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक घोटाले जमानत पर आए आरोपियों के खिलाफ हाईकोर्ट में जाने का निर्णय लिया है. एसटीएफ को इस संबंध में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं.

एसटीएफ इस मामले को हाई कोर्ट में पुट अप करेगी तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेगी ताकि इन आरोपियों को किसी तरह से राहत मिल सके.

देहरादून से आज सबसे बड़ी खबर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक प्रकरण में संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड पर कठोर कार्यवाही के लिए एसटीएफ द्वारा हाई कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है।

एसटीएफ उत्तराखंड ने ऐसे संगठित गिरोह को चलाने वाले माफिया जिनकी जमानत न्यायलय द्वारा हुई है, उस आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी कर ली है।

मुख्यमंत्री धामी के आदेश के क्रम में की कोई भी दोषी बख्शा न जाए के क्रम में आज एसटीएफ द्वारा 42 वे अभियुक्त को स्नातक परीक्षा लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित वीपीडीओ भर्ती पेपर लीक प्रकरण से सम्बंधित अभियोग में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी योगेन्द्र सिह उर्फ बंटी पुत्र स्व. हरि सिह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम जितनपुर थाना धामपुर केएम इंटर कॉलेज धामपुर में शिक्षक को परीक्षा लीक प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।