एक और Pakistani Spy गिरफ्तार, गद्दारी के मिले सबूत, फोन में चैटिंग से हुआ खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
pakistani-spy-tarif-arrested-in-nuh

पुलिस ने एक औऱ पाकिस्तानी जसूस(Pakistani Spy) को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी हरियाणा के नूंह जिले से हुई है।पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने नूंह में तावडू उपमंडल के गांव कांगरका से तारीफ पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ ये बड़ी कार्रवाई है। बता दें कि दो दिन पहले राजाका गांव से अरमान की जासूसी के आरोप में हुई थी। जिसके बाद तारीफ को पुलिस ने गिरफ्त में लिया।

ADVERTISEMENTS

एक और Pakistani Spy गिरफ्तार

आरोप है कि तारीफ व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराता था। ये जानकारी वो दिल्ली में पाकिस्तान उच्च आयोग में दो कर्मचारियों सिफ बलोच और जाफर को स्पलाई करता था। ऐसे में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत आरोपी मोहम्मद तारीफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तारीफ की चैट से खुलासा

खबरों की माने तो पुलिस को सुचना मिली कि तारीफ पाकिस्तान में काफी टाइम से भारतीय सेना और डिफेंस तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पहुंचा रहा है। साथ ही लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए भी कहता था। हिरासत में लेने पर पूछताछ और मोबाइल से संदिग्ध चैट मिल सकती है।

दो सिम कार्ड करता था यूज

इसी सूचना के चलते उसे पुलिस ने रविवार शाम हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने से पहले तारीफ ने कुछ चैंट्स भी डिलीट करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर से कुछ डाटा डिलीट है। साथ ही मोबाइल में पाकिस्तानी नंबरों से चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं। जो वो पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजता था। पूछताछ में सामने आया कि वह दो अलग-अलग सिम कार्ड से पाकिस्तान के नंबरों पर लगातार संपर्क में था।

तारीफ ने दी गुप्त सूचनाएं

तारीफ ने पूछताछ में माना कि उसने पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात अफसर आसिफ बलोच को भारत की खुफिया जानकारियां दी थीं। इसके बदले में उसे पैसों का लालच दिया गया था। बाद में उसकी मुलाकात जाफर से हुई। जिसे वो उसी तरह की जानकारियां देता रहा। पुलिस अब उसके पैसों के लेनदेन और वीज़ा नेटवर्क को खंगाल रही है

ADVERTISEMENTS