बिनसर वनाग्नि हादसे में एम्स में भर्ती एक और वनकर्मी ने तोड़ा दम, पांच हुई मृतकों की संख्या

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



अल्मोड़ा में 13 जून को बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी। जबकि चार का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान एक और वनकर्मी ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

ADVERTISEMENTS


13 जून को वनाग्नि की सूचना पर आठ वन कर्मी वनाग्नि नियंत्रण के लिए गए थे। कुछ किमी पहले विन्सर महादेव मंदिर के आगे चार वनकर्मी वाहन से उतर गए और पहाड के नीचे वनाग्नि की स्थिति देखने लगे। अचानक तेज हवाओं के साथ नीचे से अग्नि की चपेट में आए चार वनकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चार वनकर्मी घायल हो गए।


चारों वनकर्मियों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां से सभी को हायर सेंटर एम्स दिल्ली रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान वनकर्मी कृष्ण कुमार (21) ने बुधवार को दम तोड़ दिया है। जबकि भगत सिंह भोज (38), कैलाश भट्ट (44) और कुंदन नेगी (44) का उपचार चल रहा है

ADVERTISEMENTS