उत्तराखंड से पहले दिल्ली संभाले केजरीवाल- राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे पर आए और उन्होंने उनके दौरे पर आने के साथ ही राज्य वासियों के लिए बिजली के क्षेत्र में चार बड़े वादे कर दिया जो कि चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आखिर उत्तराखंड में बिजली से संबंधित चार कौन से बड़े वादे किए हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। आम आदमी पार्टी सरकार उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देगी। किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी और बिजली के पुराने सभी बिल माफ किए जाएंगे। उत्तराखंड के दौरे में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। मगर केजरीवाल के इस बयान के बाद विपक्षी नेता उनके ऊपर जमकर हमला बोल रहे हैं और तीखे वार कर रहे हैं।हाल ही में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केजरीवाल के उत्तराखंड दौरे पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उत्तराखंड से पहले केजरीवाल जी को अपनी दिल्ली संभालनी चाहिए और दिल्ली की जनता से किए गए झूठे वादों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता से झूठ बोलकर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सांसद अनिल बलूनी ने केजरीवाल के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में चुनावों से पहले से बिजली का वायदा किया था मगर हर बिल के साथ एनर्जी चार्ज वगैरह के नाम पर उपभोक्ताओं से पैसा वसूल किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री पानी की भी घोषणा की थी मगर अब केजरीवाल लोगों को टैंकरों से पानी दे रही है और इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर लोगों को ठगा है सांसद अनिल बलूनी ने कहा की सीसीटीवी, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर राजनीति कर आम आदमी पार्टी सरकार उत्तराखंड के लोगों को बरगला रही है। उन्होंने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि हमें लगा था कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए गए झूठे वादों पर प्रायश्चित करेंगे मगर वे देवभूमि में एक कदम और आगे बढ़ कर लोगों को चुनाव से पहले मीठी-मीठी बातें कर उनको अपने जाल में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जागरूक है और वे केवल फ्री के फार्मूले से आम आदमी पार्टी को सत्ता में कभी नहीं लाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता दिल्ली की हालत साफ तौर पर देख रही है उन्होंने कहा कि आप के चुनावी हथकंडे उजागर हो चुके हैं। सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड का जनमानस परिपक्व है और हमेशा राष्ट्रीय मुख्यधारा के हिसाब से सोचता है।

ADVERTISEMENTS