अमिता जोशी को मिला कोषागार, पेंशन व हकदारी निदेशक का पदभार, गिनाई प्रथमिकताएं
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड वित्त सेवा संवर्ग की वरिष्ठ अधिकारी अमिता जोशी को राज्य सरकार ने निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी उत्तराखंड, देहरादून के पद पर नियुक्त किया है.
ADVERTISEMENTS
अमिता जोशी को मिला कोषागार, पेंशन व हकदारी निदेशक का पदभार
अमिता जोशी ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है. नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभालते ही जोशी को कोषागार और वित्त सेवा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए बधाई दी.
अमिता जोशी ने गिनाई प्राथमिकताएं
अमिता जोशी ने इस अवसर पर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि पेंशन प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाना, समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करना और हकदारी से जुड़े मामलों को तेजी से सुलझाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


