अल्मोड़ा- यहां मामूली बात में हुआ आपसी विवाद, एक ने दूसरे की कर दी हत्या

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा।यहां पर सड़क में काम करने वाले मजदूरों में चाय और दूध को लेकर झगड़ा हुआ। थोड़ी देर में बात इतनी बढ़ गई की एक ने दूसरे की हत्या कर दी। मामले में राजस्व पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

घटना द्वाराहाट ब्लॉक के कफड़ा दड़माड़ गांव में 28 नवंबर की देर रात की बताई जा रही है। यहां पर वलना रोड पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। विकास गोस्वामी (19) पुत्र कल्लूनाथ ग्राम कुडराकोटी तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज और धनपाल यादव (46) सरदार नगर तहसील आंवला थाना भमौरा (दोनों बरेली) के बीच 28 नवंबर की रात आठ बजे चाय और दूध को लेकर विवाद हो गया।


इस दौरान धनपाल ने पास ही जल रहे अलाव की भारी लकड़ी से विकास के सिर पर वार कर दिया। इससे कुछ देर में उसकी मौत हो गई। उसके साथी बीते मंगलवार को उसका शव लेकर चुपचाप बरेली को निकल गए। किच्छा पहुंचने पर मृतक के पिता कल्लूनाथ और उसके भाई भी मिल गए।जिसके बाद विकास के शव को वापस मंगलवार की देर रात में सीएचसी द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में राजस्व पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS