अल्मोड़ा:(बड़ी खबर)- बुधवार को ओलावृष्टि और तूफान का अलर्ट, जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

school closed utarakhand

Almora News: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी दिनांक 27 जनवरी 2026 की सायं 07:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, उधमसिंहनगर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि एवं झोकेंदार हवायें (30-40Kmph) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है पुर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाये यथा भूस्खलन, बोल्डर गिरना, जल भराव, सड़क बन्द आदि घटनायें घटित हो सकती है, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने के दृष्टिगत जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों) एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुये दिनांक 28 जनवरी (बुधवार) को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान) एवं आंगनबाडी केन्द्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, अल्मोड़ा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, अल्मोड़ा को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी

ADVERTISEMENTS