चोरगलिया देसी शराब की भट्टी से शराब तस्करी का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे चोरगलिया की महिलाओं और ग्रामीणों का विरोध और तेज हो गया है। अपने क्षेत्र को नशा मुक्त करने की मांग कर रहे ग्रामीण शराब की दुकान के बाहर बैठकर रात 11 बजे तक प्रदर्शन कर रहे हैं। चोरगालिया में महिलाओं द्वारा लगातार आक्रोश जताया जा रहा है लगातार विरोध जारी है, लगातार प्रदर्शन जारी है रात 11:00 बजे तक विरोध में बैठी रहती है महिलाएं। महिलाओं का कहना है कि उनके बच्चों को नशे के गर्त में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है जिसे वह नहीं होने देंगे। उन्होंने सरकार से तत्काल शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है। साथ ही कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी दे दिया है। हालांकि पूर्व में उप जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया था कि संबंधित दुकान का आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा लेकिन ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन आज भी जारी है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS