यहां सरेआम रिश्वत लेते पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर, सबूत मिटाने के लिए निगलने लगा नोट

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरियाणा (haryana) के फरीदाबाद (faridabad) में एक पुलिसकर्मी के द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े जाना का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। स्टेट विजिलेंस की टीम (State Vigilance Team) ने फरीदाबाद में तैनात सब इंस्पेक्टर महेंद्र पाल को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ये सब इंस्पेक्टर भैंस चोरी के एक मामले में एक व्यक्ति से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उसे विजिलेंस विभाग की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। अब इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS

इस वायरल वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि जैसे ही पुलिसकर्मी महेंद्र पाल को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके बाद वो सबूत नष्ट करने की कोशिश में जुट गया। उसने बड़ी चतुराई दिखाते हुए रिश्वत में लिए पैसे को मुंह में निगलने लगा। इस वीडियो में आप उसे नोट निगलते हुए देख सकते हैं। इंस्पेक्टर (sub Inspector)ने रिश्वत के नोटों को निगलने की कोशिश तो बहुत की लेकिन अधिकारियों ने उसे घेर लिया और ऐसा करने से रोक दिया। वीडियो में इंस्पेक्टर को जमीन पर गिरा हुआ देखा जा सकता है। जबकि एक अन्य अधिकारी ने उसकी पैंट पकड़ रखी है और एक ने नोट बरामद करने के लिए पुलिसकर्मी के मुंह में अपनी उंगलियां डाल दीं। लेकिन सब-इंस्पेक्टर के कड़े प्रतिरोध के कारण अधिकारियों को संघर्ष करना पड़ा। एक शख्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन दूसरे अधिकारी ने उसे धक्का दे दिया।

अधिकारियों के अनुसार भैंस चोरी के मामले में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधिकारी ने एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी ने उस पीड़ित से रुपये की मांग की जिसकी भैंस चोरी हो गई थी। पीड़ित ने अधिकारी को 6 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे, लेकिन फिर शेष राशि देने से पहले पीड़ित ने अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज करा दी। जिसके बाद यह पूरा घटनाक्रम सामने आया और इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS