अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, इस तकनीक से है लैस,पढ़े खबर
ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली। भारत ने आज सुबह ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। रक्षा अधिकारियों ने टेस्ट के बाद कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अधिकतम रेंज हासिल की। मिसाइल ने सभी टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए। लगातार तीसरे टेस्ट में अग्नि प्राइम मिसाइल सटीकता और विश्वसनीयता पर खरी उतरी है।
रक्षा अधिकारी ने कहा कि अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की नई पीढ़ी मिसाइल का एडवांस वैरिएंट है। यह 1000 से 2000 किलो मीटर तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। उन्होंन बताया कि यह मिसाइल एमआईआरवी तकनीक से पूरी तरह लैस है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



दिल्ली में बोले सीएम – विकास, निवेश और सुशासन से अग्रणी बन रहा उत्तराखण्ड