यशपाल और संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद नेता प्रतिपक्ष ने दिया बयान,जानिए

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लेने वाले यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ता काफी खुश हैं और उन्हें अब उत्तराखंड में अपनी सरकार बनने की राह में एक और कदम आसान लगने लगा है और बता दे कि 2017 में भाजपा में शामिल हुए यशपाल आर्य ने घर वापसी कर ली है जिससे कांग्रेस खुश है। कांग्रेस ने यशपाल आर्य समेत संजीब आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर आतिशबाजी कर खुशी जताई और मिठाइयां बांटी।वहीं बता दें कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का बयान जारी किया है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य जी पूर्व रुप से कांग्रेस के व्यक्ति रहें हैं. वो हमसे 2017 में अलग हो गए थे। जिस पार्टी में वो गए थे वहां ना तो कार्य करने की स्वतंत्रता है और बंदिशें हैं। ना ही उस पार्टी में लोकतंत्र है और ना ही वहां कोई खुलकर काम कर सकता है।

ADVERTISEMENTS

आर्यजी वहां असहज महसूस कर रहे थे। य़शपाल आर्य जी का हम स्वागत अभिनंदन करते हैं।प्रीतम सिंह ने कहा कि यशपाल आर्य की पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा में यशपाल आर्य असहज महसूस कर रहे थे।

ADVERTISEMENTS