Uttarkashi के बाद अब हिमाचल का खतरनाक वीडियो!, कैमरे में कैद हुआ त्रासदी का मंजर, कई फंसे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Sudden Flood in kangrang drain HIMACHAL PRADESH VIDEO

उत्तरकाशी(Uttarkashi Cloudburst) के बाद अब हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो (Himachal Pradesh News ) सामने आ रही है। जिसे देखकर आप भी डर जाएंगे। किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान कांगरंग नाले (kangrang drain) में अचानक से तेज बाढ़ आ गई। इस त्रासदी ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए चिंता बढ़ा दी है। इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए फिलहाल प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा को स्थगित किया है।

ADVERTISEMENTS

Uttarkashi के बाद अब हिमाचल की ये वीडियो डरा देगी! Sudden Flood in kangrang drain in Himachal Pradesh

बताते चलें कि हर साल सावन के महीने में किन्नौर कैलाश यात्रा की जाती है। कठिन और ऊंचाई वाली इस धार्मिक यात्रा को करना हर किसी के बसकी बात नहीं होती। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा को करते है। हालांकि आज यानी बुधवार को यात्रा के मार्ग में अचानक बाढ़ की स्थिति बन गई। ये कांगरंग नाले के पास तेज बाढ़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को तुरंत सेफ स्थानों पर ले जाया गया।

video link- https://youtube.com/shorts/v6uazoDUiWs?si=CLkbIkMryVQCH-ij

किन्नौर जिले में कांगरंग नालों में अचानक आई बाढ़

राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। स्थानीय प्रसासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंच गए है। यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। जिसके चलते अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। हालांकि इसके बाद यात्रियों के बीच डर का माहौल बन गया है।

मौसम विभाग के द्वारा किया अलर्ट

जब तक यात्रा मार्ग सुरक्षित नहीं हो जाता या फिर मौसम सामान्य नहीं होता तब तक प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यात्रा स्थगित ही रहेगी। आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है

ADVERTISEMENTS