बिग न्यूज -भाजपा नेता के पुत्र की पुलिस प्रताड़ना के बाद जहर खाकर मौत से गरमाया मामला,ग्रामीण ने घेरी चौकी, एसएसपी ने चौकी प्रभारी और सिपाही को लाइन हाजिर करने के साथ पूरी चौकी का किया स्थानांतरण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोटाबाग/कालाढूंगी skt. Com

ADVERTISEMENTS

Death of kamal nagarkotiउत्तराखंड के नैनीताल जिले की कोटाबाग पुलिस चौकी में पुलिस की पिटाई से आहत भाजपा नेता विशन सिंह नगरकोटी के बेटे ने चौकी के बाहर ही जहर खाकर जान दे दी। मौत की खबर फैली तो पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपाइयों और विधायक बंशीधर भगत के साथ कोटाबाग पुलिस चौकी का घेराव कर लिया। लोग आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। माहौल बिगड़ता देख कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र भी नाराज लोगों को शांत नहीं करा सके। लोग चौकी से तब हटे जब एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया और आरोपी पुलिस कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया और चौकी में कार्यरत सभी कर्मियों का तबादला कर दिया।

स्यात कोटाबाग निवासी विशन सिंह नगरकोटी भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं। विशन के मुताबिक उनके 32 वर्षीय पुत्र कमल नगरकोटी का शुक्रवार देर शाम को सागर नाम के युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल परमजीत सिंह ने कमल की बाइक चौकी में खड़ी कर दी। आरोप है कि चौकी में कांस्टेबल ने कमल के साथ मारपीट और चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार तेवतिया ने गाली-गलौज की
पुलिस के इस बर्ताव कमल को आहत कर दिया। पिटने के बाद वह चौकी से चला तो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही जहर की शीशी लेकर फिर चौकी पहुंच गया। उसने पुलिस से अपना वाहन वापस मांगा, लेकिन पुलिस ने उसे फिर से फटकार लगा दी। इसके तुरंत बाद ही कमल ने चौकी के बाहर ही जहर गटक लिया। जिसके तुरंत बाद उसने अपनी मां गीता देवी को पुलिस के बर्ताव के बारे में बताते हुए कहा कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) रेफर कर दिया। एसटीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमल के मौत की सूचना कोटाबाग में आग की तरह फैली। घटना से आक्रोशित लोग शनिवार सुबह तमाम भाजपाइयों के साथ पुलिस चौकी पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ने की सूचना पर सीओ रामनगर सुमित पांडे और कालाढूंगा थानाध्यक्ष विजय मेहता मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच सुबह करीब 10 बजे विधायक बंशीधर भगत भी चौकी पहुंच गए। वह स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे।
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से फोन पर वार्ता कर विधायक ने मृतक के परिवार को सहायता राशि देने व आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। जिसके बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार तेवतिया और कांस्टेबल परमजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया। साथ ही चौकी में तैनात सभी कर्मियों के तबादले के निर्देश दिए। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इधर, शनिवार दोपहर बाद हल्द्वानी में कमल के शव का पोस्टमार्टम किया गया

ADVERTISEMENTS