कांग्रेस के बाद भाजपा आज कर सकती है अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी संभवत आज अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती हैं विधानसभा की जिन 11 सीटों पर प्रत्याशी चयन के मद्देनजर पेच फंसा है उन्हें लेकर भाजपा नेतृत्व पिछले 36 घंटे से माथापच्ची में जुटा है। इनमें से पांच सीटों की गुत्थी सुलझ चुकी है जबकि छह पर मंथन जारी है।प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार आज या कल में इन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

-->

गौरतलब है कि उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी अपने 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की थी। शेष 11 सीटों पर विभिन्न कारणों से असमंजस बना हुआ है। 11 सीटों में 6 सीट गढ़वाल जबकि 5 सीट कुमाऊं मंडल की बाकी है।


भारतीय जनता पार्टी इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से जीत की गारंटी चाह रही है,इसके साथ ही जातीय व सामाजिक समीकरण भी कुछेक सीटों पर उलझे हुए हैं। नामांकन के लिए केवल 3 दिन का समय बचा हुआ है ऐसे में संभावित दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई है, यही नहीं बीजेपी पार्टी हाईकमान भी नहीं चाह रहे हैं कि टिकट वितरण के बाद किसी तरह के बगावत सामने आए,