पप्पू कार्की के बाद, यहाँ उत्तराखंड का एक उभरता संगीत का सितारा भी सड़क दुर्घटना में ….

ख़बर शेयर करें

देहरादून एसकेटी डॉट कॉम

Ad
Ad

उत्तराखंड के लोग गायक के रूप में ख्याति प्राप्त पप्पू कार्की के बाद एक अन्य संगीत का उभरता सितारा गुंजन डंगवाल सड़क दुर्घटना में भगवान को प्यारे हो गए उनकी इस अचानक मौत से संगीत की दुनिया में शोक की लहर छा गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी अचानक सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि गुंजन डंगवाल के इस तरह से अचानक चले जाने से उत्तराखंडी संगीत को भारी नुकसान पहुंचा है।

देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के युवा लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क हादसे में निधन हो गया है , उत्तराखंड संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए युवा संगीतकार एवं रिद्म की स्टाइल को नया स्वरूप प्रदान करने के लिए पहचाने जाने वाले संगीतकार गुंजन डंगवाल का चंडीगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। वह देहरादून से चंडीगढ़ अपने दोस्त के पास जा रहे थे।


समाचार के मुताबिक यह हादसा तड़के चार से पांच बजे के बीच हुआ। वह रात के समय चंडीगढ़ के लिए देहरादून के बंजारावाला स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी के अपने घर से रवाना हुए थे, जिस दोस्त के पास उन्हें जाना था।

उसने गुंजन के समय पर न पहुंचने पर गुंजन के मोबाइल में बीस से पच्चीस कॉल किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि वह अपनी स्विफ्ट कार में सवार थे और दुर्घटना के वक्त अकेले ही थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके माता-पिता देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। देर शाम तक उनके वापस दून पहुंचने की संभावना है। उनके साथ काम कर चुके एक अन्य संगीतकार रिद्मिस्ट ए प्लस स्टुडिया के रणजीत सिंह ने बताया कि गुंजन बेहद प्रतिभाशाली संगीतकार थे। कुछ साल पूर्व लगभग इन्ही दिनों बेहद लोकप्रिय युवा गायक पप्पू कार्की की भी सड़क दुर्घटना में दुखद मौत के बाद उत्तराखंडी गीत संगीत के लिए यह बड़ा झटका है।