नेपाल के बाद भारत में यहाँ आफत की बाढ़!, इन 8 जिलों में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

floods-in-bihar-alert-and-guidelines-issued-for-8-districts

नेपाल के बाद बिहार में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में आज यानी 3 सितंबर, गुरुवार को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ आठ जिलों में अलर्ट के साथ गाइडलाइन भी जारी की गई है।

नेपाल के बाद बिहार में आफत की बाढ़!

दरअसल जल संसाधन विभाग की तरफ से बताया गया कि पटना जिले में गांधी घाट पर आज रात और हाथीदह में चार सिंतबर को दोपहर में गंगा नदी का जलस्तर अपने उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level को पार कर सकते है।

इन 8 जिलों में अलर्ट जारी

गंगा नदी के संभावित जलस्तर बढ़ने को ध्यान में रखते हुए बिहार के भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।

गाइडलाइन भी जारी

इसके साथ ही गाइडलाइन भी जारी की गई है :-

  • नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाकों में जाने से बचे।
    नदी और जलभराव वाले इलाकों से बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को दूर रखें।
  • प्रशासन द्वारा चिह्नित सुरक्षित स्थानों एवं राहत शिविरों की जानकारी रखें।
  • आवश्यकता पड़ने पर तत्काल वहां जाएं।
  • नदी में स्नान, तैराकी, नाव से अनावश्यक आवागमन तथा सेल्फी लेने से बचें।
    आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और जरूरी सामान आसानी से ले जाने योग्य रखें।
    अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को सुने।
  • स्थानीय प्रशासन और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के आपातकालीन सहायता नंबर 1070।
ADVERTISEMENTS