शादी के बाद चाचा को दे बैठी दिल, प्रेमी संग भागी युवती, पिता ने सरसों के खेत में मारी गोली

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

father shoots daughter dead over honor in bhind
.

मध्यप्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है

ADVERTISEMENTS

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही 21 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वजह बताई जा रही है..परिवार की बदनामी। आरोपी पिता ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि बेटी के प्रेमी के साथ भाग जाने से समाज में उसकी बदनामी हो रही थी, इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

यह सनसनीखेज वारदात मेहगांव थाना क्षेत्र के खिरिया थापक गांव की है। मंगलवार शाम आरोपी मुन्नेश धानुक अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर ले गया और सरसों के खेत में कट्टे से उसके सीने में गोली मार दी। बुधवार सुबह पुलिस ने खेत से युवती का शव बरामद किया।

एक महीने पहले हुई थी शादी, फिर प्रेमी संग हो गई थी फरार

जानकारी के मुताबिक, निधि की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर के गुड़ागुड़ी का नाका निवासी देवू धानुक से हुई थी। शादी के महज 17 दिन बाद 28 दिसंबर को वह पति के साथ ग्वालियर के महाराज बाड़ा गई थी। वहां शॉपिंग के दौरान पानी मांगने के बहाने वह अचानक गायब हो गई।

इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष ने उसकी काफी तलाश की। बाद में निधि खुद ग्वालियर कोतवाली पुलिस के सामने पेश हुई और बालिग होने का हवाला देते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी।

पिता से मिलने गई, मौत के जाल में फंस गई

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम निधि अपने पिता से मिलने पहुंची थी। पिता ने उसे समझाने के बहाने गांव बुलाया और रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे दिया। इस पूरी घटना की जानकारी निधि की मां पूजा धानुक ने पुलिस को दी।

रिश्ते में चाचा लगता था प्रेमी, लोक-लाज बनी हत्या की वजह

ग्रामीणों का कहना है कि निधि का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से था, जो रिश्ते में उसका चाचा लगता था। इसी रिश्ते और समाजिक दबाव के चलते पिता ने बेटी की जान ले ली। इसे लोग सीधे तौर पर ऑनर किलिंग बता रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की सभी परिस्थितियों और तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS