भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर दरकी चट्टान, चपेट में आए दो वाहन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ियां दकरनी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के पास बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरक गई। चट्टान दरकने से गिरे बोल्डरों की चपेट में दो वाहन आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ADVERTISEMENTS


गनीमत यह रही कि चट्टान टूटने के दौरान वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ गई है। बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरकने से हाईवे पर लंबा जाम लगा गया।

जेसीबी मशीन के जरिए हटाया जा रहा मलबा और बोल्डर
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के कारण रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास चट्टान दरकने से बोल्डर और मलबा राजमार्ग पर आ गिरा। यहां पर खड़ी एक कार ओर एक ट्रक इसकी चपेट में आ गए। वाहनों के आवागमन में दिक्कतें हो रही है। इसके लिए जेसीबी मशीन के जरिए मलबा और बोल्डर हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS