आखिर क्यों महिला ने की मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई, बोलीं- बेटी से की गलत हरकत, पहले इसे धोऊंगी, फिर बुलाऊंगी पुलिस

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

in fatehabad a woman beat up a medical store owner

एक मेडिकल स्टोर संचालक की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई महिला ने जमकर थप्पड़ मारे व लात भी मारी। चप्पल से पिटाई कर कुर्सी उठाकर भी मारने की कोशिश की।

ADVERTISEMENTS

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद में एक मेडिकल स्टोर संचालक की महिला ने जमकर पिटाई कर दी। गुस्साई महिला ने जमकर थप्पड़ मारे व लात भी मारी। चप्पल से पिटाई कर कुर्सी उठाकर भी मारने की कोशिश की।

महिला का आरोप है कि उसने बेटी पेट दर्द की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर भेजा था। स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगाने के लिए कहा। इसी दौरान उसने गलत हरकत की। को मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने भेजा था। मेडिकल संचालक ने उसकी बेटी से गलत हरकत की। बेटी ने घर आकर यह बात परिजनों को बताई। यह भी आरोप है कि जब मेडिकल स्टोर संचालक से इस बारे में पूछा गया तो माफी मांगने की बजाय उनके साथ ही अभद्रता की। इससे महिला का गुस्सा भड़क गया। हालांकि मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस को बुलाने के लिए कहता रहा, लेकिन महिला ने उसकी एक नहीं सुनी। मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला मेडिकल स्टोर में हंगामा करती दिख रही है।

ADVERTISEMENTS