कुमाऊं कमिश्नर की छापेमारी के बाद हरकत में आया प्रशासन, अब खंगाला जाएगा 5 साल का रिकॉर्ड

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
nainital DM

बनभूलपुरा में नकली दस्तावेज बनाने के मामले ने प्रशासन हरकत में आ गया है। बता दें बीते दिनों पहले कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की छापेमारी में फर्जी प्रमाणपत्र बनाने का खुलासा हुआ था।

ADVERTISEMENTS

5 साल का रिकॉर्ड खंगालने के दिए निर्देश

इस पूरी कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी किया है। उन्होंने पिछले 5 सालों में संबंधित सीएससी सेंटर के माध्यम से बने सभी सरकारी दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले के सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद सीएससी सेंटरों की जांच करने को कहा गया है।

जिम्मेदार अधिकारी पर भी होगा एक्शन: DM

डीएम ने चेतावनी दी कि यदि जांच में कहीं भी सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करते हुए फर्जी दस्तावेज जारी करने का मामला सामने आया, तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। न सिर्फ ऐसे सीएससी सेंटरों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा बल्कि उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जिस अधिकारी की आख्या पर प्रमाणपत्र जारी हुआ होगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS