आदमखोर निकली कार्बेट में पकड़ी गई बाघिन, DNA टेस्ट में खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



पिछले दिनों जिम कार्बेट पार्क में पकड़ी गई बाघिन के आदमखोर होने की पुष्टि हुई है। डीएनए टेस्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है।दरअसल 15 जून को कार्बेट में एक बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद कार्बेट प्रशासन ने कैमरा ट्रैप और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक बाघिन को हमले के लिए चिह्नित किया गया। इस बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज कर ब्लड सैंपल लिया गया।

ADVERTISEMENTS

बाघिन के डीएनए सैंपल और मारे गए व्यक्ति के सैंपल को जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर लैब भेजा गया। लैब से इस बात की पुष्टि हुई है कि व्यक्ति की मौत के लिए बाघिन ही जिम्मेदार थी। इसके साथ ही एक अन्य घटना में एक अन्य व्यक्ति को घायल करने का काम भी इसी बाघिन का निकला है।

ADVERTISEMENTS