धामी के पाई पाई वसूलने के बयान पर निगम ने किया अमल निगम के बाद प्रशासन भी कर सकता वसूली का एलान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt. com

Ad
Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनभूलपुरा दंगे के बाद दिए गए बयान पाई पाई की वसूली होगी पर नगर निगम में अमल करना शुरू कर दिया है नगर निगम ने इस कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 2 करोड़ 44 लाख 52हजार 550 का नोटिस जारी किया है इसके बाद प्रशासन अनुशार्जनिक संपत्ति के नुकसान का आकलन कर दूसरा नोटिस भी जारी कर सकता है इसमें सरकारी वाहनों के अलावा प्राइवेट पत्रकारों के वहां भी शामिल किया जा सकते हैं

ऐसा कयास लगाए जा रहा है की मालिक पर रासुका लगाने के साथ ही आर्थिक रूप से भी चोट की जा सकती है उनसे यह वसूली की जाएगी अगर वह यह रकम नहीं देता है तो उसकी भारी भरकम प्रॉपर्टी से यह वसूली भी जा सकती है

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी नगर निगम ने ऐसा आदेश जारी किया है कि सरकारी कर्मचारी और सरकारी संपत्ति पर हमला करने से पहले उपद्रवी अब सौ बार सोचेंगे। बीते गुरुवार को बनभूलपुरा में हुए बवाल में हल्द्वानी नगर निगम के वाहनों को उपद्रवियों ने पहले पत्थरों की बौछार से क्षतिग्रस्त किया।

इसके बाद कायरता का परिचय देते हुए उनमें आग लगा दी। अब नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अब्दुल मलिक के नाम पर वसूली नोटिस जारी कर कहा कि निगम संपत्ति के नुकसान के ऐवज में 2.44 करोड़ रुपये 15 फरवरी यानी तीन दिन में जमा करने होंगे। कर्मचारी हेलमेट से लेकर बुलडोजर तक के नुकसान की रकम वसूली जाएगी।


आठ फरवरी की दोपहर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बनाए गए अवैध मदरसे और नमाजस्थल को तोड़ने के लिए पहुंची थी। कार्रवाई से पहले विरोध शुरू हो गया। इसके बाद चारों तरफ से पथराव होने लगा। अधिकारियों से लेकर अभियान में जुटी टीम भी घायल हुई।
वाहन तक क्षतिग्रस्त हुए। इसके बाद अंधेरा होते ही उपद्रवियों की संख्या में भारी इजाफा हो गया। लगातार समझाने के बावजूद इन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ संग आग लगानी शुरू कर दी। पथराव और आगजनी में पुलिस, प्रशासन और निगम वाहनों के अलावा पत्रकारों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

नगर निगम ने अपने 15 वाहनों के नुकसान का आकलन करने के बाद सोमवार को 2.44 करोड़ रुपये का नोटिस अब्दुल मलिक के नाम तैयार कर लिया। इसमें बोलेरो, बुलडोजर, ट्रैक्टर-ट्राली संग कूड़ा एकत्र करने वाली गाड़ियां भी शामिल है। अब सारा पैसा मलिक से वसूला जाएगा।

फावड़े और गैंती की वसूली भी
नगर निगम ने जो सूची तैयार की है उसमें घन, सब्बल, गैंती, फावड़े और हेलमेट भी शामिल हैं। 13 वाहन निगम के खुद के थे, जबकि दो किराये की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। वाहन की स्थिति के हिसाब से पैसे जोड़े गए हैं।