हल्द्वानी ब्रेकिंग- छात्र संघ चुनाव : एमबीपीजी में ABVP का दबदबा, अभिषेक गोस्वामी अध्यक्ष पद पर विजयी
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रतिष्ठित एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। एबीवीपी के अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने निर्णायक बढ़त के साथ जीत दर्ज की।
ADVERTISEMENTS
15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद अभिषेक गोस्वामी को 1625 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 1465 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अभिषेक को 160 वोटों की निर्णायक बढ़त मिली।
एबीवीपी की इस जीत के साथ ही संगठन ने कॉलेज में लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा बरकरार रखा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तबादलों को लेकर दिए ..