BJP में शामिल होंगे AAP सांसद राघव चड्ढा? राजनीति में एक्टिव लेकिन अपनी पार्टी से दूरी के बाद अटकलें तेज, संजय सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
Raghav Chadha BJP Join Rumours: देशभर के कई राज्यों में चुनावी बिगुल बज गया है और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा भी राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे है। संसद में कई महत्वपूर्ण विषय उठाने के बाद उनके काम की जमकर तारिफ भी की जाती है लेकिन अब माना जा रहा है कि वह अपनी ही पार्टी से नदारद है और पार्टी से दूरी बनाए रखे हुए है।
अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में बरी होने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और बैठक से भी दूरी बना रखी है जिससे अब अटकलें तेज हो गई है कि सांसद राघव चड्ढा AAP का दामन छोड़ BJP में शामिल हो सकते है। इन्हीं अटकलों को लेकर आप नेता संजय सिंह का बयान भी सामने आया है।
BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में गिग वर्कर, एयरपोर्ट पर समोसा चाय के रेट कम करने की मांग, वापस बुलाने का अधिकार समेत जनता के हित के लिए भी कई मांग उठाई है जिससे वह राजनीति में खूब चर्चा में है लेकिन अपनी पार्टी के लिए चुप्पी साधना इन अटकलों को तेज कर देता है और दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही BJP में शामिल हो सकते है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉफ्रेंस में शामिल ना होना, पार्टी से दूर होना और शराब घोटाला मामले में AAP के बड़े नेताओं की कानूनी जीत पर भी चुप्पी साधने पर इन अटकलों की चर्चा तेज हो गई है।
सांसद संजय सिंह ने अपना बयान दिया
इन अटकलों के चलते अब आप सांसद संजय सिंह ने अपना बयान दिया है और कहा कि यह BJP में शामिल होने की अटकलें बेबुनियाद है और ऐसी संभावनाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राघव चड्ढा परिवार की तरह पार्टी से जुड़े है और वह भी इस बात को बेहतर तरीके से जानते है। साथ ही पार्टी से दूर होने पर भी बयान देते हुए कहा कि उन्हें राज्यसभा भेजा गया है, कई मामलों में राहत मिली है और पंजाब की भी जिम्मेदारी मिली है। ऐसे में पार्टी से दूर रहने की अटकलें गलत है।
सोशल मीडिया में जोर पकड़ रही है अटकलें
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने की अटकलें सोशल मीडिया में जोर पकड़ रही है लेकिन अभी उनकी तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है ना ही BJP पार्टी से कोई अधिकारीक बयान सामने आया है। कुछ कारणों की वजह से अटकलें तेज हो गई है लेकिन अभी राघव चड्ढा AAP पार्टी के सांसद है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन