हल्द्वानी- गोला नदी गेट के पास मिला युवक का शव,मची सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं न्यूज़- गौला नदी गेट के पास शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सूरज सिंह (42 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह, निवासी नारायणपुरम, हल्दूचौड़ के रूप में हुई है। सूरज सिंह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।परिजनों ने 6 सितम्बर की शाम को चौकी पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सूरज सुबह से घर नहीं लौटा। पुलिस ने तलाश शुरू की और रात लगभग साढ़े नौ से दस बजे के बीच देवरामपुर गेट के पास नदी किनारे उसका शव देखा गया। तत्काल पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।प्रथम दृष्टया मृतक के पास से नमकीन, गिलास और शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS