हल्द्वानी- गौलापार में तेज रफ्तार कार का कहर, दो लोगों को मारी टक्कर,देखे वीडियो
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार खान रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे दो लोग भी कार की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
video- https://youtube.com/shorts/X1_EkDFrh0w?si=R9HfZ9hwSo1Buy8u
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को कार सहित पकड़ लिया है।
काठगोदाम पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



डम्पर और कार की टक्कर से भाई बहन की मौत,2 अन्य घायल
दुःखद – अल्मोड़ा के इस गांव में बारिश से मकान ढहने से 3 की मौत