हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर घोषित हुआ 50-50 हजार का इनाम, रामलीला के दौरान भाग गए थे दोनों

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
haridwar jail break

हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया है। जेल में रामलीला के दौरान दोनों वानर बन फरार हो गए थे। दोनों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश जुट गई है। ॉ

हरिद्वार जेल से फरार कैदियों पर 50 हजार का इनाम घोषित

गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने हरिद्वार जेल से फरार दोनों कैदियों पर 50-50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। दोनों फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बना व्यापक सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।

रामलीला के दौरान वानर बन दोनों हो गए थे फरार

बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार के रोशनाबाद की जेल में रामलीला का मंचन किया जा रहा था। माता सीता की खोज करने का संवाद चल रहा था। लेकिन इसी दौरान जेल से दो कैदी जो कि वानर बने हुए थे वो फरार हो गए। दोनों सीता माता की खोज के लिए गए और जेल की दीवार फांद कर वहां से फरार हो गए। जेल से फरार दोनों कैदी खूंखार अपराधी हैं। फरार कैदियों में से एक कैदी पंकज जो रुड़की का रहने वाला है। ये अपराधी हत्या के मामले में सजा काट रहा है। जबकि दूसरा कैदी राजकुमार गोंडा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जो कि एक विचाराधीन कैदी है।