कमर में लगाए रहे दरोगा जी रिवॉल्वर, साथी को लग गई गोली, अब हुए सस्पेंड

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मसूरी इनकाउंटर : तो इस वजह से हरियाणा के शातिर ने किया था पत्नी को मारने का प्रयास
हरियाणा के शातिर को मसूरी पकड़ने गई टीम में दो दारोगा की लापरवाही सामने आई है। दोनों को एसएसपी अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें दरोगा के पास रिवॉल्वर तो थी लेकिन साथी दरोगा के गोली लगते देख वो अपने रिवॉल्वर को इस्तेमाल करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

ADVERTISEMENTS

घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसएसपी देहरादून ने दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। । बता दें मसूरी में शुभम को पकड़ने गई टीम में दरोगा मिथुन कुमार जब आरोपी को पकड़ने गए तो उसने दरोगा मिथुन के पेट पर फायर झोंक दिया और हथियार लहराता हुआ वहां से भाग निकला।

मिथुन कुमार के साथी दरोगा ये सब होता देखते रहे लेकिन कोई उस पर पीछे से गोली चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सस्पेंड हुए दरोगा में जयवीर सिंह प्रभारी चौकी मयूर विहार और सुनील नेगी चौकी प्रभारी बालावाला को शामिल हैं

ADVERTISEMENTS