हल्द्वानी: रामपुर रोड पर खड़ी कार में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक(देखे वीडियो)

हल्द्वानी के रामपुर रोड के पास सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की है। वे रामपुर रोड वैध के यहां गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।
video- https://youtube.com/shorts/aOym4hCEwa0?si=9gmUSYVwKnE8x_Za
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन