अल्मोड़ा में देर रात रेस्टोरेंट में हुआ धमाका, छह घरों में आई दरार

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



अल्मोड़ा में देर रात कौसानी स्थित एक होटल में जोरदार धमाका हो गया। धमाका होने से पूरे इलाके में दहशत मच गई। धमाके के कारण पूरा रेस्टोरेंट ध्वस्त हो गया। इसके साथ ही आस-पास मौजूद छह घरों में दरारें आ गई। क्षेत्र के लोग पूरी रात सो नहीं पाए।


कौसानी में बीती रात एक रेस्टोरेंट में अचानक धमाका हो गया। धमाका होने के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई है। धमाके के कारण पर्यटन विभाग के कार्यालय के दरवाजे, खिड़कियों में लगे सभी शीशे टूट गए और छह से भी ज्यादा घरों में दरारें आ गई। धमाके के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

रात 12 बजे हुआ जोरदार धमाका
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे कौसानी में एक रेस्टोरेंट में जोरदार धमाका हो गया। धमाके कारण रेस्टोंरेट में रखा सारा सामान मलबे में दब गया। बताया जा रहा है कि धमाका होने से रेस्टोरेंट संचालक को बहुत नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि धमाके से रेस्टोरेंट की ईंट सहित अन्य सामान भी कई मीटर तक जा गिरे