उत्तराखंड में भीषण हादसा!, ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

haridwar-road-accident-truck-scooty-rider-death-hit-and-run

उत्तराखंड राज्य में सड़क हादसों को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं और न जाने इन सड़क हादसों को लेकर कितने घर उजड़ चुके हैं और फिर भी इन सड़क हादसों में कमी आने का नाम नहीं हो रहा है बता दे कि

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सीमेंट से भरे ट्रक ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। मौके पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। जहां शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हरिद्वार में ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक हरिद्वार की तरफ जा रहा था। रास्ते में ही उसने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिरा और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को शव सौंप दिया है। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है।

ADVERTISEMENTS