भाजपा के इस कद्दावर नेता का बढ़ा कद! केंद्र सरकार से अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें नाम
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनएसआईएल भारतीय…
रायपुरः छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने को भारत सरकार ने न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनएसआईएल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक शाखा है। ठोकने ने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में एएमएईएसआई की शैक्षणिक योग्यता हासिल की है।
भाजपा के अनुसार, ठोकने वर्ष 2003 से पार्टी के मीडिया विभाग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी के रूप में भी दायित्वों का निर्वहन किया है और वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ठोकने रायपुर उत्तर विधानसभा चुनाव में संयोजक रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान तुलजापुर विधानसभा क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाई थी। ठोकने की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


