25 की लड़की को हुआ 40 के शादीशुदा शख्स से प्रेम, फिर हुआ कुछ ऐसा, दोनों ने वंदे भारत ट्रेन से कटकर दी जान

ख़बर शेयर करें

Lucknow Latest News: राजधानी लखनऊ में 25 साल की युवती और 40 के शख्स ने वंदे भारत ट्रेन से कटकर जान दे दी. दोनों प्रेमी थे और बेहद एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों के शवों के पास 2 सुसाइड नोट भी मिले है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में उस वक्त सन्नाटा छा गया जब वंदे भारत से दो लोगों की कटकर मौत हो गई. यह घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र में हुई. जहां घटना के बाद हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस पहुंची, तो जांच कर शवों की पहचान हुई. एक शव सूर्यकांत का था जिसकी उम्र 40 साल थी और दूसरा शव दीपाली का था जिसकी उम्र 25 वर्ष थी. दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे. दोनों के शवों के पास दो सुसाइड नोट मिले, जिसे पढ़कर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लखनऊ में 25 साल की लड़की और 40 के शख्स ने ट्रेन से कटकर दी जान, दोनों थे प्रेमी

दीपाली के सुसाइड नोट में लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों को हर्ट करना नहीं चाहती थी. मुझे मेरा कान्हा मिल गया था. वहीं सूर्यकांत के सुसाइड नोट में लिखा था कि मेरी पत्नी सविता तुम मुझे माफ कर देना, मेरा पहला प्यार तुम ही हो. बता दें सूर्यकांत शादीशुदा था और उसके एक बेटा भी है, जिसका नाम कृष्णकांत है.

आइए शुरू से समझते है पूरी कहानी
मृतक सूर्यकांत अपने परिवार के साथ नीलमथा इलाके में रहता था और सदर के पास मौजूद एक निजी कंपनी में फील्ड वर्कर के तौर पर काम कर रहा था. इसी दफ्तर में उसकी मुलाकात दीपाली से हुई, जो कैशियर का काम करती थी. दीपाली अपने परिवार के साथ साहसुशांत गोल्फ सिटी अर्जुनगंज ग्राम शाहखेड़ा में रहती थी. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच बीते 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

3 दिन पहले मृतका युवती के परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बेटी दीपाली के मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मगर इस केस में एक हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है परिजनों का कहना है कि उन्होंने 3 दिन पहले ही अपनी बेटी दीपाली के गुमशुदगी की रिपोर्ट सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज करवाई थी. परिवार ने बताया कि मेरी बेटी 8 जनवरी (गुरुवार) को घर से ऑफिस के लिए निकली थी पर वह जब लौट कर नहीं आई तो रात में ही हमने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

वंदे भारत के सामने की दोनों ने सुसाइड
वहीं 10 जनवरी (शनिवार) करीब दोपहर 1:45 पर दोनों का शव तलकटोरा जलालपुर फाटक के बिल्कुल सामने रेलवे ट्रैक पर मिला. इस पूरी घटना को लेकर एसीपी राजकुमार ने बताया कि दोनों वंदे भारत ट्रेन से कटे है, दोनों के शवों की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से की गई है. दोनों ने मृतकों के परिजनों को बुलाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है