हल्द्वानी- बाथरूम में गला रेतकर 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या , पिता है RSS से जुड़े

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हीरानगर में 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेत कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। मृतक युवक सृजल के पिता राहुल जोशी आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।सूत्रों के मुताबिक, सृजल ने आत्महत्या से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी बीमारी से जूझने का जिक्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS