सोशल मीडिया पर 9 साल का बच्चा कर रहा था अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हमारे देश में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ा कदम उठाया जा रहा है यह एक बड़ा काबिले तारीफ काम है लेकिन शायद आपको यह जानकर अजीब लगे पर सच है कि एक 9 साल का बच्चा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। पुलिस ने बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने बच्चे से उसके घर जाकर पूछताछ की है। इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने कुछ भी बताने से इंकार दिया।दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन मासूम के तहत ये बात सामने आई है। ऑपरेशन मासूम के तहत 97 ये ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी बच्चा दक्षिण दिल्ली के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ता है और मात्र नौ वर्ष का है। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपने पिता के मोबाइल फोन का इसके लिए इस्तेमाल किया। उसने ई-मेल आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया।

बच्चे के पास ये अश्लील वीडियो कहीं से आई थी। बच्चे के पिता कम शिक्षित हैं। अतरू बच्चा पिता के कम शिक्षित होने का फायदा उठाता था। अमेरिकी एनजीओ एनसीएमईसी की शिकायत पर निजामुद्दीन थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में बच्चे से पूछताछ की है। बच्चे ने ये वीडियो कुछ समय पहले भेजा था।

अमेरिका की प्राइवेट संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एण्ड एक्सप्लॉइट चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) के सोशल मीडिया पर निगरानी में ये बात सामने आई। एनसीएमईसी सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी(बाल अश्लील सामग्री) को लेकर नजर रखती है और इस तरह का मामला आने पर संबंधित देश को बताती है। एनसीएमईसी ने बच्चे का मामला एनसीआरबी को बताया और एनसीआरबी ने ये जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS