द्वाराहाट के नजदीक खाई में बलेनो गिरी, इतने लोग हुए घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पर्वतीय इलाकों में सड़क दुर्घटनाओ को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसकी वजह से ना जाने कितने लोग अपने परिवार से हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं सड़क हादसे को लेकर एक बड़ी खबर जालली से सामने आ रही है यहां पर आज शाम 4 बजे के आसपास जालली के डहल नागार्जुन मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर बलेनो वाहन संख्या DL3CCU6645 करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

ADVERTISEMENTS

इसमें 4 लोग सवार थे जो कि घायल हो गए,सभी घायलों को ग्राम वासियों के द्वारा निजी वाहन से इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल पहुंचाया गया इसकी सूचना इंद्र सिंह बोरा निवासी ग्राम डहल के द्वारा घायलों के पते के साथ करवाई गई है। यह सभी एक ही परिवार के लोग हैं तथा इनमें दो सगे भाई बड़े भाई की पत्नी और पुत्र भी शामिल है ग्रामीणों ने निजी वाहन से रानीखेत के चिकित्सालय में पहुंचाया हू
घायलों का विवरण
देवेंद्र सिंह बोरा पुत्र बचे सिंह उम्र 40 वर्ष ग्राम डहल
भूपेंद्र सिंह बोरा पुत्र बचे सिंह उम्र 31 वर्ष ग्राम डहल
भारत पुत्र देवेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष ग्राम डहल
कविता पत्नी देवेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष ग्राम डहल

ADVERTISEMENTS