मदरसे में 8वीं की बच्ची से मांगा वर्जिन सर्टिफिकेट, कहा- जाओ पहले लेकर आओ

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Moradabad Madarsa News: बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है. बच्ची के पिता ने अपना वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जामिया असानुल बनाता गर्ल कॉलेज (मदरसा) का मामला है. यह मदरसा थाना पाकबाड़ा क्षेत्र में है.

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर में स्थित एक मदरसे से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां मदरसा प्रशासन ने मदरसे की बच्ची के चरित्र पर सवाल उठाया है. इसके बाद बच्ची के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर मदरसा प्रशासन के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है. बच्चा का 8 वीं क्लास में एडमिशन के लिए मदरसा मैनेजमेंट ने वर्जनिटी सर्टिफिकेट (मेडिकल टेस्ट) मांग लिया. मैनेजमेंट ने बच्ची के परिजनों से कहा कि मेडिकल टेस्ट कराने के बाद ही मदरसे में एंट्री मिलेगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8वीं क्लास में बच्ची का एडमिशन होना है.

ADVERTISEMENTS
मदरसे में 8वीं की बच्ची से मांगा वर्जिन सर्टिफिकेट, कहा- जाओ पहले लेकर आओ

वहीं जब परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो मदरसा प्रशासन के लोगों ने अभद्रता करते हुए बच्ची के परिवार के लोगों को मदरसे से बाहर निकाल दिया. बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है. बच्ची के पिता ने अपना वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जामिया असानुल बनाता गर्ल कॉलेज (मदरसा) का मामला है. यह मदरसा थाना पाकबाड़ा क्षेत्र में है.

वहीं इस घटना को लेकर मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा, ‘देखिए एक मदरसा, जो लोधीपुर में है, वहां पर एक व्यक्ति जो चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने एसएसपी को अप्लीकेशन दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के कैरेक्टर पर, उनकी बेटी वहां पढ़ रही थी. पिछले साल वहां एडमिशन कराया था. उसके कैरेक्टर को लेकर कमेंट किए गए और जबरदस्ती टीसी देकर निकाल दिया. हमारी तरफ से मामले की जांच चल रही है.’ पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मदरसा प्रशासन ने धमकी दी है कि कहीं भी कोई शिकायत ना करें

ADVERTISEMENTS