75 लाख कैश और आलीशान बंगले… सास के घर को बना दिया ‘कुबेर का खजाना’! रंगे हाथ फंसे बारांग तहसीलदार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें




ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बारांग के अतिरिक्त तहसीलदार जितेंद्र कुमार पांडा के ठिकानों पर छापा मारा है. इस रेड में अधिकारियों को 75 लाख रुपये नकद मिले हैं, जिसे तहसीलदार ने चालाकी से अपनी बीमार सास के घर छिपा रखा था. जांच में भुवनेश्वर और खोरधा में कई आलीशान बहुमंजिला इमारतों, फ्लैट्स, बेशकीमती प्लॉट और लग्जरी कार (Kia Seltos) का भी खुलासा हुआ है. विजिलेंस टीम संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है और एक बैंक लॉकर खुलना अभी बाकी है.

ओडिशा विजिलेंस (Odisha Vigilance) ने साल के अंत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. कटक जिले के बारांग तहसील में तैनात एडिशनल तहसीलदार (Additional Tehsildar) जितेंद्र कुमार पांडा के ठिकानों पर हुई छापेमारी ने सबको सन्न कर दिया है. विजिलेंस की टीम ने तहसीलदार साहब के पास से नोटों का ऐसा पहाड़ बरामद किया है, जिसे गिनते-गिनते मशीनें भी गर्म हो गईं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी काली कमाई का यह जखीरा अपनी बीमार सास के घर में छिपा रखा था.

ADVERTISEMENTS

75 लाख कैश, बंगले और… तहसीलदार ने सास के घर को बना दिया ‘कुबेर का खजाना’
विजिलेंस की रेड में पकड़ा गया करोड़पति तहसीलदार
बिस्तर पर सास, घर में नोटों का अंबार- विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान भुवनेश्वर के बडगड़ा स्थित ब्रिट कॉलोनी में जितेंद्र कुमार पांडा की सास के घर से लगभग 75 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि उनकी सास बिस्तर पर हैं (Bed-ridden) और तहसीलदार साहब ने इसी का फायदा उठाकर उनके घर को अपनी ‘सेफ तिजोरी’ बना लिया था. विजिलेंस को शक न हो, इसलिए उन्होंने भारी मात्रा में नकदी वहां डंप कर दी थी.

आलीशान बंगले और लग्जरी कार का शौक: सिर्फ नकदी ही नहीं, तहसीलदार पांडा की संपत्ति का ब्यौरा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं. अब तक की जांच में उनके और उनके परिवार के नाम पर करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है:


भुवनेश्वर में दो तिमंजिला इमारतें: बडगड़ा के गोपालूनी नगर में 4000 वर्ग फीट का एक भव्य तिमंजिला मकान और ब्रिट कॉलोनी में एक और तिमंजिला इमारत.

फ्लैट और प्लॉट: भुवनेश्वर के उत्तरा इलाके में एक 2-BHK फ्लैट और शहर के पॉश इलाकों में 3 बेशकीमती प्लॉट. इसके अलावा खोरधा में भी एक प्लॉट और एक दोमंजिला इमारत मिली है.

लग्जरी गाड़ियां: तहसीलदार साहब के पास से एक महंगी KIA Seltos कार और 4 दोपहिया वाहन भी मिले हैं.
सोना: घर से करीब 100 ग्राम सोने के जेवर भी बरामद हुए हैं.

4 डीएसपी और 7 इंस्पेक्टरों की टीम ने घेरा
इस हाई-प्रोफाइल रेड के लिए विजिलेंस विभाग ने पूरी तैयारी की थी. 4 डीएसपी, 7 इंस्पेक्टर, 1 सब-इंस्पेक्टर और 8 एएसआई की एक बड़ी टीम ने एक साथ 4 ठिकानों पर धावा बोला. बारांग तहसील कार्यालय में भी उनके चैंबर की तलाशी ली गई है. विजिलेंस ने बताया कि एसबीआई (SBI) में उनका एक लॉकर अभी खुलना बाकी है, जिसमें और भी राज छिपे हो सकते हैं. फिलहाल तहसीलदार पांडा से पूछताछ जारी है कि आखिर एक सरकारी मुलाजिम के पास इतनी अकूत दौलत कहां से आई

ADVERTISEMENTS