7 निरीक्षकों को एसएसपी खंडूरी ने किया इधर से उधर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में तबादलों को लेकर खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही है और काफी लंबे समय के बाद अब तबादलों की हर एक जिले से लगभग खबरें सामने आती जा रही है इस समय देहरादून जिले से एक बार फिर तबादले को लेकर खबर सामने आ रही है यहा पर एसएसपी ने 7 निरीक्षकों को इधर से उधर किया है।

-->

बता दें कि निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा को प्रभारी एसआईटी/एसआईएस शाखा बनाया गया है। तो वहीं निरीक्षक महेश कुमार लखेड़ा को प्रभारी डीसीआरबी शाखा, लोक सूचना शाखा नियुक्त किया गया है। इसी के साथ निरीक्षक होशियार सिंह को प्रभारी वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ बनाया गया है। तो वहीं निरीक्षक विद्या भूषण नेगी को प्रभारी चुनाव सैल बनाया गया है। निरीक्षक बीएल भारती को प्रभारी सीसीटीएनएस बनाया गया।निरीक्षक किरन असवाल को प्रभारी महिला काउंसिल सैल बनाया गया।निरीक्षक रविन्द्र कुमार को प्रभारी एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है।